हि EN
← CG शॉर्ट्स

गोपनीयता नीति

अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026। यह नीति Shanrohi Innovations Pvt Ltd पर लागू है, जो CG शॉर्ट्स चलाती है। वेबसाइट और Android तथा iOS ऐप दोनों पर यही नीति है।

हम कौन सी जानकारी रखते हैं

प्रोफ़ाइल पर नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड का सुरक्षित हैश, चुनी हुई खबर श्रेणियाँ, और ज़िला। पूछताछ पर नाम, मोबाइल, और संदेश। लॉगिन और ज़िला चुनने के लिए सत्र कुकी। पेज खुलने की गिनती Google Analytics से होती है।

इसका उपयोग

खाता खोलना, आपके ज़िले और श्रेणी की फ़ीड दिखाना, और विज्ञापन की पूछताछ हमारी टीम तक पहुँचाना। हम यह जानकारी बेचते नहीं हैं। विज्ञापनदाता को केवल कुल गिनती मिलती है — विज्ञापन कितनी बार दिखा, लिंक या कॉल कितनी बार खुला। पाठक का नाम या नंबर उसे नहीं दिया जाता।

किसे दिखती है

विज्ञापन पूछताछ हमारी टीम देखती है। Google Analytics को पेज का पता, ब्राउज़र और अनुमानित जगह मिल सकती है। नाम और मोबाइल नंबर Google को नहीं भेजा जाता। उनकी नीति policies.google.com/privacy पर है। स्रोत और विज्ञापन की वेबसाइट खोलने पर उनकी अपनी नीति लागू होती है।

खाता हटाना

ऐप में खाता स्क्रीन पर «खाता हटाएँ» दबाएँ, या इस पेज पर नंबर और पासवर्ड लिखें: cgshorts.com/delete-account। खाता, सहेजी खबरें और आपकी पूछताछ मिट जाती हैं।

आपका अनुरोध

जानकारी सुधारने या खाता बंद करने के लिए agrawal.swayam@gmail.com पर लिखें, या 9589485737 पर संपर्क करें।